Doordrishti News Logo

एटीएम में चोरी के प्रयास में तीन नकाबपोश युवक घुसे की तोड़फोड़

जोधपुर(डीडीन्यूज),एटीएम में चोरी के प्रयास में तीन नकाबपोश युवक घुसे की तोड़फोड़। शहर के निकट मंडलनाथ दइजर रोड पर एक निजी बैंक के एटीएम में सैंध का प्रयास किया गया। नकाबपोश युवक एटीएम में घुसे और तोडफ़ोड़ की। कामयाब नहीं होने पर वहां से चले गए। बैंक के सहायक प्रबंधक की तरफ से करवड़ थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

करवड़ पुलिस ने बताया कि मंडलनाथ चौराहा के पास दइजर रोड पर आईडीबीआई बैंक का एटीएम लगा है। 25-26 मई की रात एक बजे के आस पास दो तीन युवक नकाब पहने वहां पहुंचे। उन लोगों ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के साथ लगिए-सरिया से तोडऩे का प्रयास किया। मगर एटीएम मशीन नहीं खुल पाई।

सिद्धपुर स्टेशन पर तकनीकी कार्यवश नही रुकेगी चार ट्रेनें

घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में देखा गया। मामले को लेकर आईडीबी आई बैंक के सहायक प्रबंधक राजेश कुमार मीना ने रिपोर्ट दी है। जांच एएसआई सवाई सिंह की तरफ से की जा रही है।