Doordrishti News Logo

अलग अलग हादसों में तीन की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अलग अलग हादसों में तीन की मौत। कमिश्ररेट में हुए अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपे।मंडोर पुलिस ने बताया कि आंगणवा स्थित गुरूकृपा मानसिक विमंदित गृह में भोपालगढ़ के दौलाराम पुत्र पुखराज को भर्ती करा रखा था। उसकी यहां पर अचानक से तबीयत बिगडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। विमंदित गृह के प्रकाश कुमार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

इसे क्लिक कीजिए – सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला,मौत

दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार नागौर जिले के पादुकलां स्थित सथानाकलां निवासी 40 साल का बुधराज सैन यहां ऑटो चलाता था। उसकी 22 नवंबर को अचानक से टैक्सी चलाते तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल लाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भाई घनश्याम पुत्र पुखराज सैन की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया।

बोरानाडा पुलिस के अनुसार आरती नगर अशोक वाटिका के पास रहने वाले किशोर पुत्र बुधाराम बारूपाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसका भाई 30 वर्षीय भाण्डूकलां गांव में कृषि कार्य करता था। उसने भूल से 19 नवंबर को कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी मौत हो गई।

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026