Doordrishti News Logo

डेढ़ साल के मासूम सहित तीन की मौत,अब तक 26 की मौत

जोधपुर,जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में गत गुरूवार को विवाह समारोह में हुए गैस काण्ड में आग से झुलसे तीन और लोगों की आज दोपहर तक मौत हो गई। एक बालिका की सुबह और युवक की दोपहर में मौत हुई है, जबकि डेढ़ साल के एक मासूम ने भी दम तोड़ दिया। अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 25 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। आज दो और बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आज सुबह 13 साल की डिंपल कंवर पुत्र उत्तमसिंह एवं सोलंकियां तला शेरगढ़ निवासी दुर्गसिंह पुत्र खींवसिंह की मौत हुई है, एवं डेढ़ साल के अर्जुनसिंह पुत्र उम्मेद सिंह की भी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें- आज पांच मौत,दूल्हे के पिता ने भी तोड़ा दम,अब तक 23 की मौत

मंगलवार को दूल्हे सुरेंद्र सिंह के पिता 57 साल के सगत सिंह पुत्र पूंजराज सिंह,पांच साल का आईदान सिंह पुत्र श्यामसिंह,24 साल का दिलीप कुमार पुत्र थानाराम एवं 40 साल की सुगन कंवर पत्नी नरपत सिंह की मौत हो गई थी। इस कांड में झुलसे लोगों की मौतों का सिलसिला जारी है। गंभीर रूप से घायल आईसीयू में भर्ती लोगों की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

सनद रहे कि गत गुरूवार को जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में सगतसिंह की ढाणी में उनके पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी थी। बारात रवानगी से पहले ही दोपहर में गैस रिसाव के साथ भीषण आग लगी और दो गैस सिलेण्डर फट गए। जिससे घर परिवार रिश्तेदारी के 54 लोग आग में झुलस गए थे। जिन्हेें उपचार के लिए जोधपुर एमजीएच अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया था। इनमें कई की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। अब तक इसमें 26 लोग कालकल्वित हो चुके है। 25 लोग अब भी उपचाराधीन हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026