तीन फैक्ट्रियां धधकीं बासनी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग

जोधपुर(डीडीन्यूज),तीन फैक्ट्रियां धधकीं बासनी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक-एक कर तीन फैक्ट्रियां धधक गई। केमिकल फैक्ट्री में लगी आग के बाद हैण्डीक्राफ्ट के साथ एक अन्य फैक्ट्री भी चपेट में आ गई। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें – भीषण गर्मी के मद्देनजर 1से 8 तक के विद्यालयों का समय परिवर्तन

आग से उठता धुंआ काफी दूर तक देखा गया। दस बारह दमकलें एक साथ आग पर काबू पाने के लिए पहुंची। दोपहर तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। आग़ में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण आरंभिक तौर पर सामने नहीं आया है।

जानकारी अनुसार सुबह दस बजे के करीब बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय में स्थित गली नम्बर 6 में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद उसने हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। इस आग पर दमकल मौके पर पहुंच कर काबू पाती इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दो फैक्ट्रियों की भी चपेट में ले लिया।

केमिकल फैक्ट्री के चपेट में आने से दूर दूर तक आग का धुआं और लपटें नजर आ रही थी। इस दौरान सूचना मिलने पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा दमकलों ने मौके पर पहुंच कर पानी और फोम का छिडक़ाव कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मय दल बल मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत कार्य शुरू किए गए। लेकिन आग के विकराल रूप धारण करने और बचाव के उपाय कम होने के चलते आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया गया कि तीन फैक्ट्रियों में लगी इस भीषण आग से चहुंओर धुआं हो गया। आस पास के क्षेत्रों में भी इसका असर देखा गया। हालांकि आग को दोपहर तक काबू पाने का प्रयास जारी था। ऐहतियात के तौर पर एक दमकल को भी तैनात रखा गया है। आग लगने का कारण आरंभिक तौर पर पता नहीं चला है। करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है।


अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026