तीन दिवसीय नानीबाई का मायरा आयोजन रविवार से
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन दिवसीय नानीबाई का मायरा आयोजन रविवार से। श्रीमाली ब्राह्मण समाज हाउसिंग बोर्ड महिला मंडल द्वारा नानी बाई का मायरा का भव्य धार्मिक आयोजन 21 से 23 दिसंबर तक हाउसिंग बोर्ड स्थित 17 ई सामुदायिक भवन में होगा।
अध्यक्ष संतोष दवे ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में विदुषी कथा वाचक नेहा श्रीमाली के मुखारविंद से संगीतमय नानीबाई का मायरा प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम समाज की धार्मिक,सांस्कृतिक एवं पारंपरिक धरोहर को संजोने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस कार्यक्रम क़ो लेकर समाज बंधुओं में हर्ष एवं उत्साह बना है।
