तीन दिवसीय आईएमए रैकेट लीग प्रतियोगिता संपन्न

100 चिकित्सकों ने लिया भाग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन दिवसीय आईएमए रैकेट लीग प्रतियोगिता संपन्न। आईएमए जोधपुर द्वारा तीन दिवसीय आईएमए रैकेट लीग का आयोजन सनसिटी स्पोर्ट्स में किया गया। जिसमे 100 से ज़्यादा चिकित्सकों ने बैडमिंटन, टेबल टेनिस और पिकल बॉल की स्पर्धा में भाग लिया।

आईएमए अध्यक्ष डॉ संजय मकवाना ने बताया कि ये चिकित्सकों के लिए तीसरा आयोजन है। आईएमए सचिव डॉ सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने बताया कि खेल का विधिवत उद्घाटन मारवाड़ यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ महेंद्र आसेरी ने किया। इस मौके पर एम डीएम अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ विकास राज पुरोहित भी उपस्थित थे।

खेल सयोजक डॉ अमित सिंघवी ने बताया की इन खेलों के लिए टोटल 8 टीमों का गठन किया गया। डॉ प्रदीप जैन ने बताया कि टूर्नामेंट में विश्नोई विक्टर्स IRL ट्रॉफी के विजेता रहे,बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता विश्नोई विक्टर्स,टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता आस्था एवेंजर्स और पिकल बॉल के विजेता कामदार नाईट राइडर्स बने।

डॉ.रोमित पुरोहित बने राजस्थान बिज़नेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप यूएई के प्रेसिडेंट

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अरविंद माथुर,डॉ राकेश कर्णावत, सुरेश श्रीमाली,इनकम टैक्स जॉइंट कमिश्नर करनी दान थे। इस अवसर पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौक़े पर डॉ मनीष पारख,डॉ शरद थानवी,डॉ इंदु थानवी,डॉ फतेह सिंह भाटी आदि कई जानेमाने चिकित्सक उपस्थित थे।टूर्नामेंट के आखिरी दिन समारोह पूर्वक समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और उनके परिजनों के लिए हाउसी का भी आयोजन किया गया।