Doordrishti News Logo

जीप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जीप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल। फलोदी-नागौर राजमार्ग 19 पर मोरिया के पास एक सडक़ हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक जीप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।

पहले दिन 40 फीसदी अभ्यर्थियों ने नहीं दी एसआई भर्ती परीक्षा

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत संभाला और निजी वाहनों की सहायता से उन्हें फलोदी जिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में जीप और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के कारण कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।