अपहरण व बंधक बनाकर मारपीट करने वाले दंपती सहित तीन गिरफ्तार
जोधपुर,अपहरण व बंधक बनाकर मारपीट करने वाले दंपती सहित तीन गिरफ्तार। शहर की बनाड़ पुलिस ने अपहरण एवं बंधक बनाकर मारपीट करने वाले दंपती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला ने अपने पति के अपहरण का केस दर्ज कराया था। उसके पति पर 12 लाख रुपए चुराने का आरोप था। पुलिस अब पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है।
यह भी पढ़ें – जोधपुर रेल मंडल ने एक साल में कमाए 2247 करोड़ रुपए
हाथी धड़ा खोखरिया निवासी ममता पत्नी श्रवण सांसी की तरफ से 16 जनवरी 24 को केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि सुबह के समय अशोक सांसी,उसकी पत्नी मंजू और कुछ लोग कार लेकर उसके घर पर आए थे। उन लोगों ने उसके पति का कार में अपहरण करने साथ पांच बत्ती रातानाडा लेकर गए। जहां बंधक बनाकर बुरी तरह मारपीट की गई। उसके पति पर 12 लाख रूपए चुराने का आरोप लगाने के साथ मकान उनके नाम करवाने की बात कहने लगे,अन्यथा जान की धमकी दी। बनाड़ पुलिस ने प्रकरण की तफ्तीश के उपरांत अब अशोक सांसी उसकी पत्नी मंजू और नेहरू कॉलोनी रातानाडा निवासी अजय पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों के संबंध में जांच की जा रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews