एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़] एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार।सरदारपुरा पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल की पार्किंग में एक युवक से मारपीट करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि 21 जनवरी को दोपहर में कुछ लडक़े एमजीएच की पार्किंग में गाड़ी रखने को लेकर झगडा करने लग गए और मारपीट की। उन्होंने कर्मचारियो को लहूलुहान कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।
सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज
मामले में घटनास्थल के आसपास व अभय कमाण्ड कन्ट्रोल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व पुलिस मुखबिर के आधार पर आरोपी जूनी मण्डी निवासी धीरज वैष्णव, सोजती गेट अरूण चौकी के पास बालाजी मंदिर निवासी ऋषि वैष्णव और जगदम्बा कॉलोनी प्रताप नगर निवासी जितेन्द्र वैष्णव को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेशकर जेसी करवाया।
