शरीर रचना विज्ञान का तीसरा राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोमाकॉन 3 सोसायटी ऑफ मेडिकल एनाटॉमिस्ट शरीर रचना विज्ञान का तीसरा राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार से डॉ संम्पूर्णानन्द महाविद्यालय जोधपुर में शुरू हुआ। प्रथम दिन उक्त सम्मेलन में 4 हेड्स ऑन कार्यषालाओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उदघाटन सत्र में डॉ बीएस जोधा,डॉ.रीमा डाडा, डॉ.सुषमा कटारिया,डॉ.टीसी सिंगल,डॉ योगेश सोनटके द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला की शुरुआत की गई।

आयोजन सचिव डॉ.सुषमा कटारिया ने जानकारी दी कि प्रथम कार्यशाला आईवीएफ तकनीक पर थी,जिसमे डॉ.रीमा डाडा ने भ्रूण विकास में पितृत्व घटकों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। डी. शिल्पी दीक्षित ने आईवीएफ. लेबोरेट्री स्थापित करने में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

डॉ.सुनिल तोमर ने साइमूलेशन तकनीक से आईवीएफ के बारे में हँड्स ऑन ट्रेनिंग दी। द्वितीय कार्यशाला में डॉ.सुषमा कुशल कटारिया एवं डॉ.हेमन्त जैन द्वारा एमबालबिंग और इसकी अस्थी सर्जरी में उपयोगिता पर कार्यशाला आयोजित की। तृतीय कार्यशाला में डॉ.टीसी सिंगल द्वारा केविटी कास्टिंग प्लाटिनेशन व ऑर्गन प्लास्टेिनेशन पर कार्यशाला आयोजित की।

अमित सुदर्शन बने उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ

चतुर्थ कार्यशाला में डॉ.योगेश सोनटके,डॉ.चेतन सहानी व डॉ. उज्ज्वला ने मेडिकल राईटिंग फॉम पेन टू प्रिंट पर शोध पत्र पर लेखन पर व्याख्यान दिया। कार्याशालाओं में देशभर से लगभग 120 चिकित्सक ने एनाटॉमी विषय की आधुनिक तकनीकों की जानकारी जुटाई। कार्यशाला के सफल आयोजन में डॉ.लीना,डॉ.तुहिन गुलियानी व कार्यशाला संयोजक, डॉ.हेमकंवर जोया,डॉ तरूणा चौधरी,डॉ.समता गोयल,डॉ. कल्पना गहलोत,डॉ जया पुरोहित का विशेष योगदान रहा।अधिवेशन के दूसरे दिन विभिन्न वैज्ञानिको के 200 शोध पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026