Doordrishti News Logo

थर्ड ग्रेड शिक्षक ने रेल के आगे कूद कर दी जान

-भाई को वाट्सएप पर भेजा संदेश.. दलपत सिंह की वजह से कर रहा हूं सुसाइड
-लेन देन का विवाद
-सुसाइड नोट मिला

जोधपुर,बिलाड़ा के झाक गांव में रहने वाले एक थर्ड ग्रेड शिक्षक ने गुरुवार की दोपहर में कालवी प्याऊ बस स्टेण्ड के नजदीक रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। मरने से पहले अपने भाई को वाट्सएप पर संदेश भेजा और मरने की वजह बताई। पुलिस ने मौकास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मरने का कारण रुपयों का लेन देन बताया जाता है। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर एक बिलाड़ा नगरपालिका में लगे एक ड्राइवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें-सहपाठी सहेली ने मां के साथ मिल कर धमकाया

महामंदिर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि बिलाड़ा के झाक गांव में रहने वाला 40 साल का नागराज मेघवाल बिलाड़ा में ही एक सरकारी स्कूल में थर्ड ग्रेड टीचर लगा हुआ था। उसका बिलाड़ा नगर पालिका में लगे एक चालक से रुपयों का लेन देन का विवाद था। अब तक पड़ताल में सामने आया कि नागराज ने दलपत सिंह से एक लाख रुपए उधार लिए थे। बदले चेक दिया था। जिस पर बाद में दलपत सिंह ने हेराफेरी कर सात लाख रुपए का चेक लगा दिया। इस पर नागराज को कोर्ट का सम्मन भी जारी हुआ था।

इसे भी पढ़िए-हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर हमला करने वालों की पहचान
दलपतसिंह बार बार नागराज को रुपयों के लिए तंग और परेशान कर रहा था। इस बात से वह परेशान था। गुरुवार को नागराज जोधपुर आया और दोपहर में कालवी प्याऊ के नजदीक रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी।

यह भी देखें-फैक्ट्री जाते बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत

थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि मरने से पहले उसने अपने भाई जयपाल को वाट्सएप पर संदेश भेजा था। जिसमें मरने का कारण दलपत सिंह को बताया था। अब जयपाल की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें-घर के बाहर खड़ी कार को फूंका

साल 2021 में हुआ था लेन देन:-
थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि अब तक जांच में पता लगा कि रुपयों का लेन देन साल 2021 में हुआ था। एक लाख की रकम के बदले में नागराज ब्याज भी दे रहा था। दपपत सिंह ने एक लाख के बदले में सात लाख का चेक बैंक में लगा दिया था, जिस बारे में पुष्टि किए जाने के साथ पता लगाया जा रहा है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews