Doordrishti News Logo

सूने मकान में चोरों ने 70 हजार की चांदी की कड़ियां चुराई

जोधपुर,सूने मकान में चोरों ने 70 हजार की चांदी की कड़ियां चुराई।शहर के निकट लूणी तहसील के भाचरना गांव में एक रात के लिए सूने छोड़ गए मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 70 हजार की चांदी की कडिय़ां चुरा ली। सुबह परिवार के लेाग वहां पहुंचे तो घटना का पता लगा। इस बारे में लूणी थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें – भाषा अध्ययन का कोर्स कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

लूणी पुलिस ने बताया कि भाचरना निवासी विजय कुमार पुत्र कानाराम पटेल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक मकान भाचरना में सडक़ किनारे आया है। जहां पर बड़े पिता मांगीलाल और बड़ी मां रहते हैं। 23 दिसम्बर यह लोग गांव वाले मकान पर आ गए। तब घर सूना था। 24 की सुबह वहां पहुंंचे तो ताला टूटा मिला। अज्ञात चोर कमरे में रखे लोहे के संदूक से 900 ग्राम चांदी की कडिय़ां चुरा ले गया। इसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए है। लूणी पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026