Doordrishti News Logo

सांगरिया रिको एरिया में चोरों ने दो फैक्ट्रियों से मशीनरी पार्ट्स चुराए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सांगरिया रिको एरिया में चोरों ने दो फैक्ट्रियों से मशीनरी पार्ट्स चुराए। शहर के निकट सांगरिया रिको एरिया में आई दो फैक्ट्रियों में नकबजनों ने 8-9 अप्रैल की रात में सैंधमारी कर वहां से मशीनरी पार्ट्स के साथ नगदी आदि चोरी कर लिए। पीडि़त ने विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मौका मुआयना किए जाने के साथ अब सीसीटीवी फुटेज देखे है। चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

जटिल सर्जरी में सफलता दो मरीजों को मिला नया जीवन

विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि रामनगर सांगरिया बासनी निवासी अनिल जांगिड़ पुत्र हनुमान प्रसाद जांगिड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक फैक्ट्री श्री राधे इंजीनियरिंग वक्र्स सांगरिया रिको एरिया में है।फैक्ट्री में 8 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे चोरों ने यहां से पम्प सहित मोटर,मशीन का एल्यूमिनियम ब्लॉक एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद 9 अप्रैल को सुबह 4.10 बजे पुन: फैक्ट्री में चोरी का प्रयास किया गया। क्षेत्र में स्थित एक अन्य हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के मालिक छगनलाल के यहां से भी चोर गैस सिलेंडर,चूल्हा तथा करीब 18 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस अब फैक्ट्री परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।