सूने मकानों से चोरों ने लाखों के जेवरात नगदी चुराए
माता का थान और लूणी एरिया में हुई चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने मकानों से चोरों ने लाखों के जेवरात नगदी चुराए। कमिश्ररेट के माता का थान और लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में दो सूने मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर लाखों के आभूषण और नगदी चुराई। पुलिस ने केस दर्ज कर अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।
माता का थान पुलिस ने बताया कि परिहार नगर भदवासिया निवासी प्रेम कुमार दयानी पुत्र गोकूलदास सिंधी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 5 अक्टूबर को अपने मूल गांव मध्यप्रदेश गया था। वापिस 11 अक्टूबर को लौटा था। यहां आकर पता लगा कि घर के सभी छह कमरों के ताले टूटे पड़े है।
चोरों ने घर की अलमारियों बक्सों से सामान निकाल कर उथलपुथल कर दिया। घर से पांच तोला सोने के आभूषण जिनमें जेंटस-लेडिज सोने की अंगूठी,दो तोला का मंगलसूत्र,पांच ग्राम का पेडेंट,दो सोने की कॉइन के साथ चांदी की पायजेब 500-600 ग्राम,चेन 20-25 ग्राम, 25-30 हजार की नगदी,7-10 हाथ घडिय़ां एवं दो महंगे मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
गृह मंत्री शाह ने किया नव विधान न्याय की नई पहचान प्रदर्शनी का उद्घाटन
पीडि़त के घर के सामने सीसीटीवी भी लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है। दूसरी तरफ लूणी पुलिस के अनुसार रोहिचा खुर्द निवासी डूंगरराम पुत्र भगवानराम मेघवाल के घर में चोरी हुई। उसका घर भी सूना था, चोर वहां से नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए।