Doordrishti News Logo

दो घरों और मंदिर में चोरों ने लगाई सैंध

स्कूल में सैंध लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,दो घरों और मंदिर में चोरों ने लगाई सैंध।कमिश्नरेट के जिला पश्चिम में दो मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से कीमती सामान के साथ नगदी को चुरा ले गए। जबकि पब्लिक पार्क स्थित शिवमंदिर में चोरों ने दानपेटी से रुपए चुरा ले गए। इधर झंवर पुलिस ने स्कूल में सैंध लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – एमडीएमएच में ट्रोमा कैजुअल्टी वार्ड शुरू

कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने मेें कुई इंदा बालेसर हाल सेक्टर 6वीं मेें रहने वाली पिंटू कुमार पुत्र जगमालदान ने रिपोर्ट दी कि वह होली पर 24 मार्च को अपनी भाभी संग कुड़ी गांव गई थी। वापिस 26 मार्च की शाम को लौटी तो घर के ताले टूटे होन के साथ खिड़कियां के कांच भी टूटे हुए मिले। अज्ञात चोर बैग से 12 हजार की नगदी के साथ दो चांदी की अंगुठियां चोरी कर ले गए। उसने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया मगर उनका पता नहीं चल पाया। इस पर अब कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

देवनगर पुलिस थाने में शास्त्रीनगर ए सेक्टर निवासी यश कंसारा पुत्र ब्रजलाल ने रिपोर्ट दी कि उसका एक मकान देवनगर क्षेत्र पाल द्वितीय विस्तार में है। जहां पर अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए।
इधर झंवर पुलिस ने निंबला नाडी में सरकारी स्कूल में सैंध लगाने वाले दो आरोपियों देवासियों का बास लूणी निवासी मनोहरलाल एवं अशोक को गिरफ्तार किया है। स्कूल में गैस सिलेण्डर आदि चोरी की रिपोर्ट प्रधानाध्यक अमराराम की तरफ से दी गई थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026