Doordrishti News Logo

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी। निकटवर्ती लूणी तहसील के रोहिचा खुर्द गांव में गुजरी रात में चोरों ने दो भाईयों के मकान में सैंध लगाकर वहां से हजारों के आभूषण और नगदी चुरा ले गए। एक भाई का परिवार कर्नाटक में मजदूरी करता है। दूसरा खेतीबाड़ी करने खेत पर गया हुआ था। सुबह आने पर चोरी का पता लगा। लूणी पुलिस ने मौका मुआयना के साथ केस दर्ज किया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

लूणी पुलिस ने बताया कि रोहिचा खुर्द निवासी सांवलराम पुत्र उम्मेद राम पटेल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह खेत पर काम करने गया था। सुबह वापिस आया तो घर में चोरी का पता लगा। अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट के ताले तोडक़र बक्से अलमारी के भी ताले तोड़ दिए। वहां से दो तोला सोने के आभूषण जिनमें नथ- लड़,लूंग जोड़ी,30 तोला चांदी और 20 हजार रुपए नगद ले गए।

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

उसके घर के पास में ही भाई बिरमराम का मकान बना है। वह कर्नाटक में मजदूरी करता है। उसके घर से दो सौ ग्राम चांदी की दो बट्टी, 14 हजार की नगदी चुरा ले गए। लूणी पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दुकान से 65 हजार की नगदी व सामान चोरी 
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ के बिराणी निवासी भजनलाल पुत्र तेजाराम विश्रोई की एक दुकान नवीं पाल रोड पर है। 30 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोडक़र प्रवेश किया और वहां से 65 हजार की नगदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025