Doordrishti News Logo

मकान और किराणा दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर,शहर के सूरसागर एवं मंडोर इलाके में एक मकान और किराणा दुकान में रात के समय अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का किराणा सामान के साथ इलेक्ट्रानिक आइटम चोरी कर ले गए। पीडि़तों ने संबंधित थानों में मामलें दर्ज कराए हैं।सूरसागर पुलिस थाने में कबीरनगर रामदेव पेट्रोल पंप के सामने हाल आनंद विहार पुरानी भाकरी बास सूरसागर निवासी गोपाल पुत्र राणाराम ओड़ की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह आनंद विहार में किराए पर रहता है। अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर उसके घर से कूलर, कुकर, मिक्सी, इलेक्ट्रानिक गैस चूल्हा, हैमर मशीन, बिस्तर, कमठा सामग्री के साथ 11 हजार की नगदी चुरा ले गए। सूरसागर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर अब चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें- चेक अनादरण के चार मामले में आरोपी को सात साल का कारावास, 41 लाख का जुर्माना

दूसरी तरफ मंडोर पुलिस ने बताया कि नयापुरा मंडोर हाल पाबूमगरा बेरू सूरसागर निवासी मुकेश गहलोत पुत्र अर्जुनसिंह ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसकी एक किराणा दुकान बालसमंद एयरफोर्स स्टेशन के समीप है। 17 जून की रात को अज्ञात चोर दुकान के शटर के ताले तोडक़र वहां से हजारों का किराणा सामान जिनमें घी, तेल, बीड़ी गुटखा के साथ चांदी के दो सिक्के चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026