Doordrishti News Logo

गोदाम का ताला तोड़कर 600 किलो तांबा चुरा ले गए

  • फुटेज में दिखे पांच छह शातिर नकबजन
  • पुलिस कर रही तलाश

जोधपुर,गोदाम का ताला तोड़कर 600 किलो तांबा चुरा ले गए। शहर के नहर चौराहा के पास में विवेकानंद नगर में एक गोदाम से अज्ञात चोर 550-600 किलो तांबे के बंडल चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में पांच छह लोग देखे गए। पुलिस अब बदमाशाों की पहचान के साथ तलाश में लगी है। पीडि़त ने इस बारे में चौहाबो थाने में मामला दर्ज करवाया है। चोरी हुए तांबे की अनुमानित कीमत लाखों में है।

यह भी पढ़ें – घर से सिटी बस स्टेण्ड पहुंची,बाइक सवार दो बदमाश बैग झपट कर ले गए

खेमे का कुआ दिज्विजय नगर पाल रोड निवासी अन्नत चौरडिया पुत्र अशोक चौरडिया की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह इलेक्ट्रानिक सामान का कारोबार करता है। उसकी एक दुकान गोदाम नहर चौराहा स्थित विवेकानंद नगर में है। 17 जून की रात को अज्ञात चोरों ने गोदाम के ताले तोडक़र प्रवेश किया और वहां 13-14 बंडल तांबे के चोरी कर ले गए। जिसका अनुमानित वजन 550-600 किलोग्राम है। इसकी कीमत भी लाखों में है। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पांच छह लोग नजर आए हैं। चौहाबो पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया है। अग्रिम जांच कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026