Doordrishti News Logo

विद्युत निगमों में 487 पदों पर होगी सीधी भर्ती

विद्युत सुदृढ़ीकरण में आगे बढ़ते हुए भर्ती की जा रही है

जयपुर,विद्युत निगमों में 487 पदों पर होगी सीधी भर्ती। प्रदेश के पांच विद्युत निगमों में विभिन्न संवर्ग के कुल 487 पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। बिजली कम्पनियों में विभिन्न पदों यथा कनिष्ठ अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) के 228 पद,कनिष्ठ अभियन्ता (मैकेनिकल) के 25 पद, कनिष्ठ अभियन्ता (सीएण्डआई/कम्युनिकेशन) के 11पद,कनिष्ठ अभियन्ता (फायर एण्ड सेफ्टी) के 2 पद,कनिष्ठ रसायनज्ञ के 5 पद तथा तकनीशियन-III (आईटीआई) के 216 पद (कुल 487) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उक्त पदों हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी जनवरी 2025 में जारी की जायेगी।

इसे भी पढ़ें – रेलवे कर्मचारी यूनियनों को मान्यता के लिए मतगणना गुरुवार को

ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की गई भर्ती सम्बन्धी घोषणाओं के अनुसरण में राज्य सरकार की पांचों विद्युत कम्पनियों (उत्पादन निगम,प्रसारण निगम,जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) के विभिन्न संवर्गों के पदों से जुड़ने हेतु इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगें गये हैं। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्युत निगमों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए सीधी भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन के अनुसार उपरोक्त सभी पदों हेतु जनवरी 2025 से इनमें से किसी भी वेबसाईट पर जाकर लिंक के जरिए आवेदन किया जा सकता है-
www.energy.rajasthan.gov.in, www.energy.rajasthan.gov.in/rrvun,
www.energy.rajasthan.gov.in/rrvpn, www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl,
www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl, www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl

आवेदन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को उपरोक्त वेबसाईट से जुड़े रहने की सलाह दी गई है।