Doordrishti News Logo

माताजी मंदिर में दूसरी बार चोरी

जोधपुर,माताजी मंदिर में दूसरी बार चोरी। शहर के सूरसागर स्थित मावडिय़ों की घाटी में बरवासन माताजी मंदिर में फिर चोरी हो गई। अज्ञात चोर मंदिर से टंकोर और नगदी चुरा ले गए। पूर्व में माताजी के छत्र और पीतल के बर्तन चोरी हुए थे। दूसरी बार सूरसागर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें – कर्ज मेें डूबे भतीजे ने किया चाचा का घर साफ,तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

बरवासन माताजी मंदिर मावडियों की घाटी की पुजारिन संगीता शर्मा पत्नी उमेश शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका परिवार मंदिर में पूजापाठ इत्यादि करते हैं। 8 सितंबर को दिन में अज्ञात शख्स आया और वहां से टंकोर और कुछ नगदी चुरा ले गया। इससे पहले 5 सिंतबर को अज्ञात चोर यहां से माताजी के चांदी के छत्र,ज्योत और पीतल के बर्तन चोरी कर गया था। मंदिर में यह लगातार दूसरी बार चोरी हुई है। घटना में सूरसागर पुलिस जांच कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: