Doordrishti News Logo

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में वीर तेजाजी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी रविंद्र सिंह राजपुरोहित के अनुसार परिवादी भैराराम द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गत 25 जनवरी की रात सालोडी-नेरवा रोड स्थित वीर तेजाजी मंदिर में अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट तोडक़र प्रवेश किया और दानपेटी तोडक़र नगदी निकाल ली।

इसके अलावा मंदिर परिसर से करीब 15 किलो देशी घी,झालर- टंकोरे,मशीन,टेप रिकॉर्डर,एलईडी सीसीटीवी कैमरा,आरती का सामान,थाली सहित अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर ले गए। धार्मिक स्थल पर चोरी होने के मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान,डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल,एडीसीपी रोशन मीणा के निर्देश पर मंदिर से लेकर हाइवे तक के दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक मुंह बांधे व्यक्ति के साथ एक श्वान नजर आया।

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

इसी सुराग को आधार बनाकर आसपास तलाश की गई। तलाशी के दौरान वही श्वान एक संदिग्ध व्यक्ति के घर के बाहर बैठा मिला। पुलिस को शक हुआ और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वारदात करना स्वीकार किया। इस पर सालोडी निवासी आरोपी गणपतराम पुत्र बंशीलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो घी,झालर-टंकोरे,टेप रिकॉर्डर,एलईडी सीसीटीवी व आरती का सामान बरामद किया गया।

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026

फैक्ट्री श्रमिक नाले पर सुस्ताने बैठा तान आने से गिरा,मौत

February 14, 2026