Doordrishti News Logo

युवक को चाकू से गोदा पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

झगड़ा कर रहे युवकों को टोकना पड़ा भारी

जोधपुर,युवक को चाकू से गोदा पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार। शहर के नागौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र सिंधी भुट्टों का बास नया तालाब के पास में झगड़ा कर रहे दो युवकों को टोकना एक अन्य युवक को भारी पड़ गया। झगड़ा कर रहे एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे छुड़ाने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।पुलिस ने हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – संभागीय आयुक्त ने लिया पेयजल व्यवस्था का जायजा

थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि बागर चौक कलाल कॉलोनी निवासी रवि पुत्र आनंद सामरिया सिंधी भुट्टों का बास नया तालाब क्षेत्र से निकल रहा था। तब वहां चेतन माली और बाबू उर्फ बाबूड़ा झगड़ा कर रहे थे। इस पर उसने झगड़ा छुड़ाने के साथ वहां झगड़ा करने से मना किया। तब बाबू उर्फ बाबूड़ा ने चाकू से रवि पर हमला कर दिया। जिससे चाकू के कई घाव उसके शरीर पर लगे। उसे अस्पताल ले जायाग। उसके भाई सूरज की तरफ से हत्या प्रयास में रिपोर्ट दी गई। थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि प्रकरण दर्ज करते हुए पुलिस की एक टीम एएसआई परमेश्वरलाल,हैडकांस्टेबल गोपाल सिंह, कांस्टेबल इमरतराम की गठित की गई। पुलिस की टीम ने आरोपी संजय बस्ती नया तालाब निवासी सद्दाम उर्फ बाबूड़ा पुत्र फकीर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: