युवक ने सड़कों पर दिखाया बाइक से स्टंट,पुलिस के पास पहुंची शिकायत,गिरफ्तार
जोधपुर,युवक ने सड़कों पर दिखाया बाइक से स्टंट,पुलिस के पास पहुंची शिकायत,गिरफ्तार। शहर में एक युवक का बाइक पर अलग-अलग तरह का स्टंट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसने इंस्टाग्राम पर स्टंट की अलग-अलग रील डाली है। इसमें वह कुछ बच्चों की जान खतरे में डालकर स्टंट करत हुआ नजर आ रहा है,और हेलमेट भी नही पहना। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर को शिकायत की गई है।,पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर देवनगर पुलिस ने युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें – सम्राट अशोक उद्यान में म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण
दरअसल इंस्टाग्राम पर राइडर बॉय के नाम से कुशाल प्रजापत (26) स्टंट कर रोजाना इंस्टाग्राम पर रील डालता है। इसे लेकर आसपास गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही वह बच्चों को भी बाइक पर बैठाकर स्टंट करता नजर आता है। जोधपुर की रिंग रोड,व्यस्ततम सड़क प्रतापनगर, अशोक उद्यान आदि स्थानों पर कुशाल के वीडियो उसके इंस्टाग्राम पर हैं, जिसमें वह हाथ छोड़कर व पांव बाइक के हैंडल पर रखकर बच्चों को बाइक पर बैठाकर स्टंट करता नजर आ रहा है।
यही नहीं कुशाल ने अशोक उद्यान के पास रहने वाले खानाबदोश बच्चों को स्टंट करते हुए दिखाने व उनको बाइक पर बैठा कर उनके साथ स्टंट करने के वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रखे हैं। जानलेवा स्टंट करने वाले कुशाल की शिकायत एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जोधपुर कमिश्नर से की। इस पर पुलिस कमिश्रर ने डीसीपी ईस्ट को इसके मामले की जांच के आदेश दिए। देव नगर पुलिस चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 18 सेक्टर निवासी कुशाल के घर पहुंची और उसे शांतिभंग में पकड़ लिया।
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

