Doordrishti News Logo

युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

जोधपुर,युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की अचानक से तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें – दुकान में अवैध डोडा पोस्त बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

प्रतापनगर पुलिस के अनुसार मतोड़ा थानान्तर्गत पल्ली निवासी दिनेश पुत्र मगाराम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई सामाराम जाट की कमला नेहरू नगर में अचानक से तबीयत बिगडऩे पर इलाज के लिये अस्पताल लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया।

अज्ञात व्यक्तियों के शव मिले 
शहर में बीमारी के चलते अज्ञात शख्स की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों को पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

महामंदिर थाने के एएसआई अमरा राम ने बताया कि 20 अक्टूबर को महामंदिर रेलवे स्टेशन से जैसलमेर रोड पर पटरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मृतक हिन्दू प्रतीत हो रहा है। संभवत: वह बीमारी से मरा है।

दूसरी तरफ 23 अक्टूबर को रिलायंस स्मार्ट माट पोइंड खेतानाड़ी के पास फुटपाथ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इसकी मौत भी संभवत: बीमारी के चलते हुई। इसकी भी अब तक पहचान नहीं हो पाई। दोनों में महामंदिर पुलिस पड़ताल कर रही है।