Doordrishti News Logo

मजदूरी पर आनेजाने के लिए युवक ने चुराई बाइक

वाहन चोरी का खुलासा

जोधपुर,मजदूरी पर आनेजाने के लिए युवक ने चुराई बाइक। शहर की सरदारपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसने मजदूरी पर आने-जाने के लिए बाइक चुराई थी। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि बीजेएस निवासी महावीर सिंह की पांच अक्टूबर को मेडिकल मार्केट से बाइक चोरी हो गई थी। इस पर एक टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें – चोरी की गाड़ियों से रैकी कर करते थे नकबजनी,दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

टीम ने लगातार चोरी करने वाले स्थानों की रैकी करवाई। गश्त के दौरान भी जाब्ता को अलर्ट रहकर मुस्तैदी से काम करने के लिए कहा गया। तब एक संदिग्ध लड़के को महावीर कॉम्पलेक्स के पीछे वाली गली में रोककर पूछताछ की गई तो उसके पास चोरी की बाइक निकली जो उसने मेडिकल मार्केट से चुराई थी।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि मजदूरी पर आने-जाने के लिए उसने यह बाइक चुराई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी पावर हाउस के पास मोची मोहल्ला टोडारायसिंह पुलिस थाना टोडारायसिंह जिला केकड़ी निवासी धनराज वर्मा पुत्र मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026