Doordrishti News Logo

युवक ने नीम के पेड़ पर लगाया फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने नीम के पेड़ पर लगाया फंदा। निकटवर्ती मथानिया क्षेत्र के गगाड़ी ताजनगर में एक युवक ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकु शी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। शव को पहचान के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। इस बारे में मृतक के रिश्तेदार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर युवक से 3.20 लाख का फ्रॉड

मथानिया पुलिस ने बताया कि ताजनगर गगाड़ी मथानिया निवासी 30 वर्षीय मनोहर सिंह पुत्र भंवर सिंह अपने घर से निकला था। मगर वह वापिस घर नहीं पहुंचा। इस पर उसकी तलाश की गई तो वह एक नीम के पेड़ पर फंदा लटकाए मिला। उसे फंदे से उतारा गया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दिए जाने पर वहां पहुंची। उसके रिश्तेदार ताज नगर गगाड़ी निवासी खींवसिंह पुत्र भीखसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

Related posts: