युवक ने घर में लगाया फंदा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने घर में लगाया फंदा।शहर के पांचवीं रोड स्थित एलएल कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने रात को फँदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक के पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: पीहर पक्ष ने लगाया मारकर लटकाने का आरोप
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि लाला लाजपतराय कॉलोनी पांचवीं रोड निवासी लूणाराम पुत्र रतनलाल मेघवाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पुत्र 18 साल के प्रिंस मेघवाल ने रात के समय में घर मेें फंदा लगा लिया। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया।
