युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने फंदा लगाकर दी जान। विवेक विहार क्षेत्र में किराए पर रहने वाले एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। इस बारे में उसके भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
सड़क हादसे में घायल की मौत, दुर्घटना में दो अन्य घायल
विवेक विहार पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश के फतेहपुर स्थित महोई निवासी विकास पुत्र सुरेश जाटव ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई आकाश यहां पर जोधपुर में मजदूरी करता था। उसने विवेक विहार में एक घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
