Doordrishti News Logo

घरों की बाहर खड़ी कई कारों के शीशे फोड़े

  • असामाजिक तत्वों का फिर आतंक
  • संदिग्ध कुछ बदमाशों को पुलिस ने लिया हिरासत में

जोधपुर,घरों की बाहर खड़ी कई कारों के शीशे फोड़े। शहर के प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र में सुभाष पार्क के पास में रात को असामजिक तत्वों ने तांडव मचाया। पार्क और गली में खड़ी कई सारी कारों को निशाना बनाते हुए शीशे फोड़ दिए।

यह भी पढ़ें – 182 शराब के पव्वे और 16 केन जप्त,चार गिरफ्तार

तकरीबन एक माह पहले भी बदमाशों ने कारों के शीशे फोड़े थे, मगर उसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया। रात को कारों के शीशे फोड़े जाने के संदेह में सीसीटीवी फुटेज से कुछ बदमाशों की पहचान कर हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है।

प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार रात को थाना क्षेत्र के सुभाष पार्क में गली में कई कारें खड़ी थी। वाहनों और पैदल आए कुछ बदमाशों ने सरिया और लगिया एवं पत्थर मार कर कारों के शीशे फोड़ दिए। सूचना पर थानाधिकारी सतीश कुमार मय जाब्ते के वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेजों को देखते हुए अब कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पड़ताल की जा रही है।

एक महिने पहले भी प्रतापनगर क्षेत्र में क ई कारों पर पथराव कर शीशे फोड़ दिए गए थे। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए पहाड़ी इलाकों में भी गई थी,मगर आज तक कोई नहीं पकड़ा गया।