गहलोत की जादूगरी की हवा निकल चुकी है-देवनानी

  • प्रदेश की जनता कांग्रेस को सिखाएगी सबक
  • आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी के जोधपुर संगठन प्रभारी वरिष्ठ नेता पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और कहा कि अब राजस्थान में अशोक गहलोत की जादूगरी की हवा निकल चुकी। प्रदेश में क्राइम कंट्रोल करने में खुद गृह मंत्री अशोक गहलोत नाकाम रहे हैं। सरकार पेपर लीक और नकल के मामले में पूरी तरह विफल रही है। गहलोत 156 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं लेकिन यह सरकार दुबारा सत्ता में नहीं आएगी और कांग्रेस के पास एक इनोवा में बैठने जितने विधायक भी नहीं रहेंगे। भाजपा चुनावी मोड में है इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में है।

भारतीय जनता पार्टी के जोधपुर संगठन प्रभारी अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी रविवार को जोधपुर प्रवास पर थे। उन्होंने यहां जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में मोर्चों की बैठकों में आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत की। देवनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नव मतदाता अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है नए वोटर्स और युवाओं में भाजपा को लेकर गजब का क्रेज है।

ये भी पढ़ें- मावठ ने भिगोया,दिनभर रिमझिम शाम को कड़कती बिजली के साथ तेज बारिश

उन्होंने जन आक्रोश अभियान के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम और सभाओं को सफल बताया और कहा कि भाजपा आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। उत्साहित कार्यकर्ता पार्टी के सभी अभियान को लेकर मतदाताओं के बीच से जा रहे हैं। इसी क्रम में नव मतदाता अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है इसके तहत 18 वर्ष की आयु और इससे ऊपर की आयु के युवाओं को भाजपा से जोड़ा जा रहा है।

प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार के कामकाज और गहलोत के 156 सीट जीतने के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा नेता देवनानी ने कहा कि अब गहलोत की जादूगरी की हवा निकल चुकी है जो मुख्यमंत्री युवाओं के सपनों को तार तार कर रहा है। पेपर लीक और नकल के मामले रोकने और आरोपियों के खिलाफ करवाई करने में यह सरकार फेल हो गई है। युवाओं का इस सरकार से विश्वास उठ गया है। देवनानी ने कहा कि कि जब भी अशोक गहलोत प्रदेश में मुख्यमंत्री रहे उसके बाद कांग्रेस हर बार चुनाव हारी है और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस को करारी शिकस्त देने के लिए एकजुट होकर मैदान में हैं।

प्रदेश सरकार के आगामी बजट को लेकर देवनानी ने कहा की अशोक गहलोत सरकार का यह बजट भूल भुलैया वाला और लोकलुभावन होगा जो प्रदेश की जनता को गुमराह करेगा । कांग्रेस सरकार सिर्फ बजट में थोथी घोषणा करने के अलावा कुछ नहीं करने वाली है। एक फरवरी को बजट आएगा इसके बाद 2 महीने बजट को स्वीकृति मिलने में लगेंगे और इसके 3 महीने बाद आचार संहिता लग जाएगी।

ये भी पढ़ें- फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ जेलर की शूटिंग कर मुंबई लौटे

ऐसे में गहलोत सरकार की योजनाओं और घोषणाओं का यह बजट धरातल पर आएगा या नहीं इसको लेकर अभी से संशय की स्थिति है। उन्होंने यह भी कहा कि गहलोत सरकार ने पिछले बजट और अब तक के जो भी बजट घोषित किए उनकी घोषणाओं को भी पूरा नहीं किया है। गहलोत में दम है तो पूर्व में की गई घोषणाओं वादों को लेकर श्वेत पत्र जारी करें, उन्होंने इसके लिए अशोक गहलोत को खुली चुनौती दी।

प्रदेश में भाजपा की चुनावी तैयारियों को लेकर के पूछे गए सवाल पर देवनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। यूं कहें तो भाजपा इलेक्शन मोड पर है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही जयपुर में प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है। इस विजय मंत्र को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अब फील्ड में उतर चुके हैं। संगठनात्मक स्तर तक भाजपा में पन्ना प्रमुख बनाने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है पन्ना प्रमुख और बूथ कार्यकर्ता संबंधित क्षेत्र के लोगों के बीच जा रहे हैं युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए नव मतदाता अभियान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने वाला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews