पत्नी ने की पति की धुनाई साली के साथ देख पत्नी बिफरी

  • कलेक्ट्रेट में पति पत्नी का हंगामा
  • जमानत लेकर छोड़ा
  • दोनों को किया पाबंद

जोधपुर(डीडीन्यूज),पत्नी ने की पति की धुनाई साली के साथ देख पत्नी बिफरी। कलेक्ट्रेट में आज हंगामा हुआ। पति पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति की खुले आम पिटाई कर दी। एकबारगी उन्हें देख लोग भी दंग रह गए। पति को पिटते का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को शांतिभंग में हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि महिला ने पति को अपनी साली से बात करते देख लिया। जिस पर वह बिफर गई। शाम को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दोनों को 50-50 हजार जमानती मुचलके और 6 महीने तक पाबंद करने के बाद छोड़ दिया।

उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा बुधवार को जोधपुर आएंगे

पुलिस के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में पति-पत्नी आपस में झगड़ने लगे। पत्नी ने पति के साथ हेलमेट और थप्पड़ों से मारपीट की। उसने पति की कॉलर पकड़ ली। साली के साथ रहने और घर परिवार में कलह करवाने की बात पर झगड़ा करने लगी। सूचना मिलते ही उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा मौके पर पहुंचे। जहां महिला और उसके पति से समझाइश के प्रयास किए। लेकिन पति-पत्नी झगड़ा करने से नहीं माने। तब पुलिस दोनों को पकड़कर उदयमंदिर थाने ले गई।

दोनों को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया। जहां से मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों पति-पत्नी को 50-50 हजार रुपए के जमानत मुचलके व छह महीने के लिए पाबंद कर छोड़ा।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026