Doordrishti News Logo

जोधपुर, पश्चिमी राजस्थान में एक बार फिर मौसम बिगड़ऩे का अनुमान है। गुरुवार से दो दिन तक पश्चिमी राजस्थान के साथ पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज अंधड़ चलने व कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में अगले 3 दिन एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को बीकानेर,जोधपुर संभाग, जैसलमेर, नागौर, हनुमानगढ़, गंगानगर जिलों में तेज अंधड़ चलने की आशंका है, जिसकी अधिकतम गति 50 से 60 किलोमीटर तक हो सकती है। इसके अलावा कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम के इस प्रभाव से आगामी दो दिन तक प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकांश शहरों में दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का 16 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के साथ पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों पर प्रभाव दिखेगा। यहां टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, सीकर, अजमेर, अलवर, झुंझुनूं और धौलपुर जिले में 40-50 किलोमीटर की गति से तेज आंधी चलने की आशंका है। 16 अप्रैल को मौसम का ये प्रभाव पश्चिमी राजस्थान में ज्यादा प्रभावी रहने की आशंका है, यहां भी बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में तेज अंधड़ चलने की आशंका है।

किसानों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसानों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगर इन एरिया में किसानों की फसल कटकर खेतों या मंडियों में खुली पड़ी है, तो उसे सुरक्षित भंडारण स्थानों पर रखें। आंधी के साथ-साथ होने वाली हल्की बारिश से पकी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026