पांच लाख ऐंठे पीड़िता को मिल रही धमकी

  • कंप्यूटर सीखने गई युवती को झांसे में लेकर धोखाधड़ी
  • व्यापार शुरू करने के नाम ऐंठे रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच लाख ऐंठे पीड़िता को मिल रही धमकी। शहर के निकट चौखा प्रीत विहार में रहने वाली एक युवती को दो लोगों ने साझेदारी में व्यापार शुरू करने का झांसा देकर पांच लाख रूपए ऐंठ लिए। पीडि़ता आरोपियों के पास में कंप्यूटर सीखने जाती थी। दो साल बाद भी व्यापार शुरू नहीं होने पर रुपए मांगे जाने पर जान की धमकी दी गई। पीडि़ता ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है।

म्युल एकाउंट से खाते में आए 9.92 लाख रुपए ईमित्र संचालकों को भेजे 25 हजार

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि प्रीत विहार चौखा की रहने वाली रशीदा बानो पुत्री अब्दुल कादिर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह दो साल पहले क्षेत्र में ही कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले समीर शेख के पास गई थी। तब समीर ने नजदीकियां बढ़ाते हुए उसे साझेदारी में फर्म खोलने और इंवेस्ट के नाम पर पांच लाख रुपए लिए थे। बड़ा मुनाफा होने का प्रलोभन भी दिया गया। मगर दो साल तक कोई व्यापार या फर्म नहीं खोले जाने पर रूपए वापिस मांगे गए तो वह जान की धमकी देने लगा। पीडि़ता ने रिपोर्ट में एक अन्य आरोपी मो. युसूफ को नामजद किया है। समीर प्रतापनगर का रहने वाला है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब जांच आरंभ की है।