ट्रेन मार्ग परिवर्तित व रेगूलेट रहेगी
जयपुर-रेवाडी रेलखंड के खैरथल- पड़ीसल एवं पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य आरयूबी लॉन्चिंग कार्य
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन मार्ग परिवर्तित व रेगूलेट रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के जयपुर-रेवाडी रेलखंड के खैरथल- पड़ीसल स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 95 एवं पड़ीसल- अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 106 पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस कार्य के कारण ये ट्रेनें प्रभावित रहेगी।
38 आवंटियों को सौंपी मुख्यमंत्री जन आवास की चाबी
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 26481,जोधपुर- दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन जो 10 मई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह निर्धारित मार्ग डेगाना-फुलेरा- जयपुर-अलवर-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी।
2.गाडी संख्या 14661,बाडमेर- जम्मूतवी ट्रेन जो 10 मई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह निर्धारित मार्ग डेगाना-फुलेरा- जयपुर-अलवर-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग डेगाना-रतनगढ- लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी।
3.गाडी संख्या 14662,जम्मूतवी- बाडमेर ट्रेन जो 09 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर- जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-लोहारू- रतनगढ-डेगाना होकर संचालित होगी।
4.गाडी संख्या 20482,दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत ट्रेन जो 10 मई को दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी वह निर्धारित मार्ग रेवाडी- अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी- रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी।
5.गाडी संख्या 15013,जैसलमेर- काठगोदाम ट्रेन जो 10 मई को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड- अजमेर-जयपुर-अलवर-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर- डेगाना-रतनगढ-लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी।
रेगुलेट ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 12249,शकूरबस्ती- जैसलमेर ट्रेन जो 10 मई को शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
