चोरों ने सात लाख का सोना और 1.12 लाख की नगदी चुराई
परिवार सुबह नागौर गया रात में लौटा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरों ने सात लाख का सोना और 1.12 लाख की नगदी चुराई। शहर के निकट मंडलनाथ दइजर क्षेत्र में एक मकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। परिवार के लोग सुबह नागौर गए थे। रात को लौटे तो ताले टूटे मिले। चोर घर से सात लाख का सोना, चांदी के पायजेब और 1.12 लाख की नगदी चुरा ले गए। पीडि़त ने इस बारे में करवड़ थाने में रिपोर्ट दी है।
एएसआई सुखराम ने बताया कि मंडलनाथ दइजर निवासी ललित कुमार पुत्र गणपत राम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 8 फरवरी की सुबह 11 बजे के आस पास परिवार सहित नागौर किसी कार्यवश गया था। वापिस उसी रात लौटा। तब घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने घर में रखी अलमारी बक्सों से सामान बाहर निकाल कर 5-6 तोला सोने के आभूषण के साथ चांदी के पायजेब चुरा ले गए। घर में 1.12 लाख की नगदी भी रखी थी, वह भी चुरा ले गए।
योगा छात्रा को सोशल मीडिया पर परेशान करने वाला गिरफ्तार
एएसआई सुखराम ने बताया कि मकान सूने स्थान पर है,आस पास सीसीटीवी फुटेज जैसा भी नजर नहीं आता है। फिलहाल अग्रिम अनुसंधान चल रहा है। रास्तों पर लगे कैमरों से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
