Doordrishti News Logo

केबिन और मकान में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर, शहर के भगत की कोठी और कुड़ी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान और परचूनी सामान के केबिन में सेंध लगाकर हजारों का सामान पार कर लिया। संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 5 जी निवासी मोहित कुमार पुत्र सुधाकर प्रसाद की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका एक परचूनी सामान बेचने का केबिन सेक्टर 6 मेें लक्की स्कूल के सामने है। जहां से गुजरी रात को अज्ञत चोरों ने ताले तोडक़र हजारों का  परचूनी सामान चोरी कर लिया। चोर विभिन्न कंपनियों के कैरेट,आइस बॉक्स के साथ ही दूध दही तक ले गए। गल्ले में रखी काफी नगदी भी लेकर गए है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी तरफ भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर ए सेक्टर निवासी वीरेंद्रसिंह पुत्र मोहनलाल कविया की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 28 अप्रैल से उसका घर सूना पड़ा था। अज्ञात चोर घर से घरेलु सामान के साथ दूसरे आइटम चुरा ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026