Doordrishti News Logo

किशोरी को मौसेरा भाई भगाकर ले गया,लड़की हुई गर्भवती

  • यूटीपी टेस्ट में लगा पता
  • अब पॉक्सो में केस दर्ज

जोधपुर, जिले में एक किशोरी को गत सात जुलाई को उसका मौसेरा भाई बहला फुसला कर अपने साथ मुंबई ले गया। पुलिस ने इस किशोरी को 5 अगस्त को दस्तयाब कर थाने लाई। उसने अपने साथ किसी प्रकार की अनहोनी से इंकार कर दिया। मगर पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट करवाया तो पता लगा कि वह गर्भवती है। किशोरी का यूपीटी करवाया गया। अब फिर से उसके बयान लिए जाएंगे। किशोरी की मां ने 22 जुलाई को अपनी बहन के पुत्र पर उसे भगा कर ले जाने की रिपोर्ट दी थी।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एक किशोरी 17 जुलाई को घर से लापता हुई थी। इस पर उसकी मां की तरफ से 22 जुलाई को उसकी बहन के पुत्र पर भगा कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने कॉल डिटेल से किशोरी और उसके मौसेरे भाई का पता लगाकर उसे 5 अगस्त को मुंबई से दस्तयाब कर बयान करवाए गए। तब किशोरी ने अपने साथ किसी प्रकार की अनहोनी से इंकार कर दिया। पुलिस निरीक्षक के अनुसार किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में यूपीटी करवाने पर वह गर्भवती मिली है। अब फिर से किशोरी के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026