सूर्यदेव ने बरसाए शोले थार भट्टी की तरह तपने लगा

  • लू चलने के प्रबल आसार
  • पारा 43 पार
  • चक्कर आने से युवती बालकनी से गिरी,मौत

जोधपुर,सूर्यदेव ने बरसाए शोले थार भट्टी की तरह तपने लगा। प्रदेश सहित मारवाड़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गुरुवार को मारवाड़ भट्टी की तरह तपने लग गया। सुुबह से ही सूर्यदेव ने आग उगलनी शुरू कर दी। गर्म हवा के थपेड़े चलने लगे है ऐसे मेें लू चलने के आसार प्रबल हो गए हैं। शहर की सडक़ें चौराहे सूने हो गए हैं। दोपहर बारह बजे तक सडक़ों पर लोगों की रौनकी फीकी पड़ गई।

यह भी पढ़ें – वरिष्ठ आचार्य डॉ.राजेन्द्र बागड़ी निलम्बित

जोधपुर शहर में सुबह से ही भीषण गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ी। तापमान 43 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश सहित मारवाड़ में लू चलने की संभावना है और पारा 45-47 डिग्री पार जा सकता है।जोधपुर संभाग मेें आज तेज गर्मी ने आमजन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।भीषण गर्मी और उमस का दौर सुबह से ही देखने को मिल गया। मारवाड़ भट्टी की तरह तपने लगा है। सूर्यदेव आसमां से शोले बरसा रहे हैं। गर्मी में अब कूलर पंखे बेजान साबित हो गए है।कूलरों में भरा पानी बारबार सूखने से गृहणियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।भीषण गर्मी की मार झेल रहे सूर्यनगरी के लोग पानी को भी तरस रहे है। कई जगहों पर पेयजल संकट गहरा गया है। लोग पानी की मांग को लेकर सडक़ों पर उतर आए है। शहर में रोज कहीं ना कहीं पानी को लेकर प्रदर्शन भी हो रहा है। मगर जलदाय विभाग पानी की समस्या को दूर नहीं कर पा रहा है। मारवाड़ में आगामी दो तीन दिनों में तापमान 45-47 डिग्री जाने के साथ लू चलने की आशंका प्रबल हो रखी है।

चक्कर आने से युवती बालकनी से गिरी,मौत
इधर शहर के माता का थान स्थित अमृत नगर में बालकनी में काम रही युवती को चक्कर आने से वह गिर गई। घायल होने पर परिजन ने उसे अस्पताल लेकर गए। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। अमृत नगर माता का थान क्षेत्र में रहने वाली 20 साल की भावना पुत्र बाबूलाल 12 मई को अपने घर की बालकनी में काम रही थी। तब संभवत: गर्मी के चलते उसे अचानक से चक्कर आया और वह गिर गई। जिस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। मगर अब उसकी मौत हो गई। पिता ने हालांकि माता का थान थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews