Doordrishti News Logo

राज्य सरकार को फलोदी को जिला बनाने की मांग का आदर करना ही पड़ेगा-शेखावत

जोधपुर,फलोदी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि राज्य सरकार को फलोदी को जिला बनाने की मांग का आदर करना ही पड़ेगा।
शेखावत ने फलोदी में मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। फलोदी को जिला बनाने संबंधी मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को फलोदी को जिला बनाने की मांग का आदर करना ही पड़ेगा। प्रदेश में कांग्रेस का राज है लेकिन जन भावना है कि इसे जिले का दर्जा प्राप्त हो। जनता की मांग का अनादर किया गया तो फिर इस बार कांग्रेस को इसका खामियाजा भी पूरे मारवाड़ में भुगतना पड़ेगा।

इससे पूर्व शेखावत का सोमवार सायं जोधपुर से फलोदी जाते समय मार्ग में अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई,जोधपुर देहात उत्तर अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, जोधपुर दक्षिण के अध्यक्ष जगराम विश्नोई, भागीरथ बेनीवाल, रावल ज्यानी, विक्रमादित्य सिंह सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता साथ थे। फलोदी में शेखावत का 21 किलो की माला साफ़ा और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: