Doordrishti News Logo

होटल से स्टाफ नीचे कूदा,नेट ढीली पकड़े होने से कूल्हे के बल गिरा

  • जी- 20 मॉक ड्रिल में हादसा
  • घायलावस्था में अस्पताल भेजा
  • मेडिकल रिपोर्ट नार्मल आई

जोधपुर,शहर में आगामी फरवरी 2 से 4 के बीच होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस और प्रशासन मॉक ड्रिल के जरिए प्रशासन की तैयारियों को जांच रही है। इसी कड़ी मेें मंगलवार को एक होटल में सिलेण्डर ब्लास्ट की सूचना पर आयोज्य मॉक ड्रिल में हादसा हुआ। होटल स्टाफ का एक व्यक्ति होटल की मंजिल से कूदने के समय नीचे गिरा और कूल्हे के बल गिरने से जख्मी हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां अल्ट्रा साउण्ड,सीटी स्कैन के साथ एक्सरे करवाया गया। गनीमत रही कि सभी जांचे नार्मल आई है। अब डॉक्टर ने उसे बैड रेस्ट की सलाह दी है। पुलिस प्रशासन ने वहां रही खामियों को देखते हुए आगे की रणनीति तय की है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि शहर में आगामी दिनों में जी -20 समिट होने वाली है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से मॉक ड्रिल अलग अलग स्थानों पर अचानक से कर रेस्पांस जांचा जा रहा है। मंगलवार दोपहर सवा एक बजे के आस पास सूचना मिली कि एयरफोर्स एरिया से आगे होटल इंडाना की रसोई में सिलेण्डर ब्लास्ट हुआ है। इस सूचना के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल वहां आने शुरू हो गए।

ये भी पढ़ें- विधायक देवनानी व अशोक मूलचंदानी एनसीपीएसएल सदस्य नियुक्त

होटल स्टाफ को बचाने के लिए सिविल डिफेेंस की टीम ने उन्हें उतरने को कहा था। तब सिविल डिफेंस की टीम ने नेट बिछाया और स्टाफ को कूदने के लिए कहा गया। तभी एक स्टाफ होटल की मंजिल से कूद गया। जयवीर नाम का व्यक्ति कूदा और नेट पर गिरा मगर नेट की पकड़ संभवत: ढीली रहने से वह कूल्हे के बल पर गिरा जिससे वह चोटिल हो गया। इस पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

डीसीपी डॉ.अमृता दुहन के अनुसार वे खुद बाद में अस्पताल पहुंची और घायल की सुध ली। डॉक्टरी परीक्षण मेें उसका अल्ट्रा साउण्ड करवाने के साथ सीटी स्कैन एवं एक्सरे करवाया गया है। वह नोर्मल है और बेड रेस्ट का कहा गया है। चिंता जैसी बात नहीं है। डीसीपी दुहन ने बताया कि मॉक ड्रिल में पुलिस और प्रशासन का रेस्पांस टाइम को जांचा गया है। खामियां दिखी हैं उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। आगे गणतंत्र दिवस भी है जिसके लिए भी तैयारियां जारी है। यह भी उसका एक हिस्सा ही था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026