कलेक्टर गौरव अग्रवाल की लिखी पुस्तक भारत की अर्थव्यवस्था का दूसरा संस्करण प्रकाशित

  • सिविल सर्विसेज विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पुस्तक
  • पहली प्रति राज्यपाल को भेंट

जोधपुर,कलेक्टर गौरव अग्रवाल की लिखी पुस्तक भारत की अर्थव्यवस्था का दूसरा संस्करण प्रकाशित। अर्थ शास्त्र विषय में गहरी रुचि होने के कारण “भारत की अर्थ व्यवस्था” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल की दूसरी पुस्तक सामने आई है। यूपीएससी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए फंडामेंटल जानकारी के साथ चित्रों और उदाहरण के जरिए इस पुस्तक में देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलुओं को शामिल करने के साथ रिजर्व बैंक आफ इंडिया की फंक्शनिंग का भी उल्लेख किया गया है। “भारत की अर्थव्यवस्था” नामक इस पुस्तक के प्रकाशित होने के बाद जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने विधिवत रूप से अनुमति लेने के साथ शुक्रवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को पहली प्रति भेंट की थी। कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि अर्थशास्त्र विषय शुरू से ही उनका पसंदीदा रहा और इस विषय में हाई क्वालिटी की पुस्तक की जरूरत महसूस की जा रही थी। तब प्रशासनिक दायित्व निभाते हुए बीच में जब-जब भी समय मिलता तब-तब कोशिश करता गया और अनंतोगत्वा पुस्तक का दूसरा एडिशन यूपीएससी के विद्यार्थियों की मदद के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें – किराए के कमरे में युवक ने लगाया फंदा

अग्रवाल का कहना है कि यह मेरा सब्जेक्ट रहा है,जब मैं यूपीएससी की विद्यार्थी समय से तैयारी कर रहा था। धीरे-धीरे अर्थ व्यवस्था और अर्थ शास्त्र के प्रति प्रेम डेवलप हुआ। तभी से मैं इसमें रूचि रखता था। समय निकला जैसे-जैसे तो पुस्तक लिखने का मन हुआ कि इस पर पुस्तक लिखनी चाहिए। खुद तैयारी करता था,कई सारे विषयों में अच्छी पुस्तकें हैं लेकिन अर्थ शास्त्र में इस प्रकार की कोई पुस्तक नही थी। दो एक वर्ष पूर्व पब्लिशर ने एप्रोच किया तो उस समय देखा हाई क्वॉलिटी की पुस्तक नही मिली। प्रेम था इससे तो सोचा प्रयास किया जाए। इस तरह का लिखा जाए जो बच्चो के लिए आने वाले वर्षो के लिए मील का पत्थर साबित हो। उनको तैयारी करने में भी मदद मिल सके।

उन्होंने बताया कि यह मेरी पुस्तक का सैकंड एडिशन है। पहला एडिशन एमेंज़ॉन पर फर्स्ट सेलर बना। पाठकों ने खूब सराहना की, खूब प्यार दिया। काफी बड़ा रीजन अर्थ शास्त्र का यह रहा है कि अर्थ शास्त्र को सिर्फ रटना ही नही होता बल्कि आप समझे कि कैसे एक चीज दूसरे पर इंपेक्ट करती है। फंडामेंटल जानकारी मैने इस पुस्तक में लिखी है। अर्थशास्त्र की दुनियां में क्या चल रहा है उसे एक उदाहरण के माध्यम से समझाया है।

यह भी पढ़ें – ट्रक चालक की लापरवाही ने ली बाइक सवार की जान

अग्रवाल ने बताया कि यह किताब लिखना मेरे लिए सुखद अनुभव रहा। सब्जेक्ट के प्रति जो मेरा प्रेम है उसको मैने इस किताब के अंदर उतारा है। बच्चो में भय रहता है कि आईएएस की परीक्षा है तो मैं यह परीक्षा दे पाउंगा या नही, क्या होगा? विषय को मैने अच्छे अच्छे चित्रों के माध्यम से समझाया है। गणित इसमें बिल्कुल नही रखी। चित्रों के माध्यम से समझाया है। किताब ऐसे व्यक्ति के लिए जिसका इकोनॉमिक्स का कोई बेग्राउंड नही है,न ही उसको इसमें इंटरेस्ट है। किताब लिखते लिखते उदाहरण दूं,जब किताब लिख रहा था तब चैप्टर लिख रहा था किस प्रकार से आरबीआई कैसे अपने प्रिंटिंग प्रेस में नोट छापती है? वहां से कैसे भारत के वित्तीय तंत्र से पैसा आप तक पहुंचता है। मेरी पत्नी को पढाया तो पत्नी ने 10 मिनट पढने के बाद,उन्हें भी पता चला कि किस तरह आरबीआई काम करती है।