अध्यक्ष का परिणाम रात तक आएगा

छात्रसंघ चुनाव-2022

जोधपुर, छात्रसंघ चुनावों को लेकर शनिवार सुबह दस बजे मतगणना शुरू हुई। जोधपुर में जयनारायण व्यास विश्व विद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। संकायों के परिणाम देर शाम तक पूरे आ जाएंगे। मगर अध्यक्ष का परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। सुबह परिणाम आने के साथ ही कई चेहरों पर मुस्कान ला दी तो कईयों के चेहरे मायूस हो गए। बाद में निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजेता को प्रमाणपत्र भी जारी कर दिए गए। दोपहर तक एनएसयूआई आगे चलती रही।

the-results-of-the-president-will-come-by-the-night-the-results-of-the-faculties-start-coming-many-faces-smile-and-many-are-disappointed

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्रसंघ को आज नया अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मिलेंगे। कल शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद फर्जी मतदान की शिकायतों को लेकर एक बार गरमाया माहौल देर रात शांत हो गया। आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दस बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो हुई। सभी प्रमुख प्रत्याशी मतगणना स्थल पर पहुंच गए। मतगणना की धीमी प्रक्रिया के कारण दोपहर तक अपेक्स पदों का कोई रुझान नहीं मिल पाया।

एमबीएम का पहला नतीजा निर्दलीय के पक्ष में

एमबीएम इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय से पहला नतीजा निर्दलीय के पक्ष में रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी आयुष गहलोत महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। वे 18 मत अंतर से विजयी रहे।

मेडिकल कॉलेज में अध्यक्ष निर्वाचित

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में यश खंडेलवाल अध्यक्ष पद पर विजयी रहे है। वहीं राकेश गहलोत उपाध्यक्ष, पंकज कटारिया महासचिव, मोहित चौधरी संयुक्त सचिवविरेन्द्र सिंह खींचड़ खेल सचिव मोहम्मद दानिस साहित्य सचिव, दिव्या लता सांस्कृतिक सचिव चुने गए। जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में साहिल सोनी व छात्रा प्रतिनिधि के रूप में अंजू चारण विजयी रहे।

the-results-of-the-president-will-come-by-the-night-the-results-of-the-faculties-start-coming-many-faces-smile-and-many-are-disappointed

विज्ञान संकाय के कक्षा प्रतिनिधि के नतीजे

विज्ञान संकाय के कक्षा प्रतिनिधि के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। प्रथम वर्ष में महिपाल देवासी, द्वितीय वर्ष में जगदीश बेनीवाल, तृतीय वर्ष में रूप किशोर व पीजी में प्रकाश सारण विजयी घोषित किए गए।

माता का थान मगरापूंजला में एनएसयूआई पैनल जीता

माता का थान मगरापूंजला में एनएसयूआई पैनल ने जीत दर्ज कर ली है। सुबह से शुरू हुई मतगणना का परिणाम दोपहर तक जारी हो गया।

इनाणिया रिसर्च प्रतिनिधि

रिसर्च प्रतिनिधि के रूप में यशस्वी इनाणिया तीन वोट से विजयी रही। उन्हें 79 मत मिले। जबकि कुंदन कंवर को 76 व सुनील खत्री को 65 मत मिले,एक मत नोटा के खाते में गया।

the-results-of-the-president-will-come-by-the-night-the-results-of-the-faculties-start-coming-many-faces-smile-and-many-are-disappointed

राजकीय महाविद्यालय सीएचबी में भूपेन्द्र अध्यक्ष

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय में भूपेन्द्र सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा हिमांशु राजपुरोहित उपाध्यक्ष,मनी विश्नोई महासचिव व मैना संयुक्त महासचिव चुनी गई।

शेरगढ़ एबीवीपी के भाटी जीते

शेरगढ़ कॉलेज छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के सुरेंद्रसिंह भाटी अध्यक्ष, गुड्डी उपाध्यक्ष, जसवंतसिंह संयुक्त सचिव व एनएसयूआई के जगदीश प्रजापत महासचिव चुने गए।

नर्सिंग कॉलेज में लीलावत विजयी

एमडीएम अस्पताल में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेश लीलावत विजयी घोषित किए गए। उन्होंने राजकुमार को 54 मत अंतर से पराजित किया। विवेक कुमार उपाध्यक्ष,अंकित विश्नोई ममहासचिव व शोभा चौधरी संयुक्त महासचिव चुनी गई। प्राचार्य सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि कुल 309 में से 283 मतदाताओं ने मतदान किया था।

पीपाड़ में रेखा व बिलाड़ा में सुखदेव विजयी

पीपाड़ शहर कन्या महाविद्यालय में रेखा चोधरी छात्र संघ अध्यक्ष पद पर 65 मत से विजयी घोषित की गई। बिलाड़ा डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय से सुखदेव चौधरी 109 मतों से विजयी रहे।

12 वर्ष में सबसे अधिक मतदान, आरोप प्रत्यारोप लगे

शुक्रवार को सुबह के समय मतदान धीमी गति से शुरू हु्आ था। बाद में यकायक मतदाता उमड़ पड़े। यही कारण रहा कि चार बजे तक मतदान संपन्न हो पाया। जेएनवीयू में 12 वर्ष में सबसे अधिक मतदान हुआ। मतदान के दौरान पुलिस की माकूल व्यवस्था से माहौल शांतिपूर्ण रहा। लेकिन शाम होते-होते एक बार माहौल गरमा गया। एसएफआई प्रत्याशी अरविंद सिंह भाटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी के साथ मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में फर्जी मतदान कराया गया। इसमें पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत रही। इसके बाद एबीवीपी ने भी फर्जी मतदान का आरोप लगाया। एनएसयूआई की तरफ से कहा गया कि पहली बार शांतिपूर्वक माहौल में चुनाव संपन्न हुए। हार मंडराती देख फर्जी मतदान के आरोप लगाए जा रहे हैं। देर रात करीब सवा बजे पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन ने समझाइश कर अरविंद व रविन्द्र का धरना समाप्त कराया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews