Navratri garba

चरी नृत्य और घूमर की प्रस्तुति ने लोक संस्कृति रंग बिखेरे

  • आदर्श नगर में नवरात्रा कार्यक्रम संपन्न
  • तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव भी हुआ सम्पन्न
  • क्षेत्रवासी का उत्साह रहा चरम पर
  • सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में खनकी डांडिया
  • बच्चों की फास्ट परफॉर्मेंस ने भरा जोश

जोधपुर(डीडीन्यूज),चरी नृत्य और घूमर की प्रस्तुति ने लोक संस्कृति रंग बिखेरे। रंग बिरंगी डिजाइनर साड़ी,आंखों में काला चश्मा और दोनों हाथों में चरी लेकर डांडिया मैदान में उतरी महिलाओं के डीजे की धुन के साथ थिरकते कदमों की लयबद्ध प्रस्तुति से महिलाओं ने वाहवाही बटोरी। आयोजन था आदर्श नगर में आयोजित डांडिया उत्सव का अंतिम दिन।

तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20E स्थित आदर्श नगर की महिलाओं ने डांडिया में डीजे की सुमधुर धुन में कदम से कदम मिलाकर ऐसा रास रचाया कि मानो वृन्दावन में गोपियों की रास लीला चल रही हो।

आयोजन समिति के अनुसार तीन दिवसीय इस डांडिया महोत्सव के तीसरे दिन श्रीसिद्धेश्वर महादेव की पूजा और देवी माता की आरती के बाद कॉलोनी के वरिष्ठ जन ने दुर्गा माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

सर्व प्रथम महिलाओं के ग्रुप ने विभिन्न रंगों और डिजाइनिंग की साड़ी के वेश में डांडिया लेकर गरबा के गानों पर कदम से कदम मिलाकर डांडियों की टंकार की जुगलबंदी से ऐसा समा बांधा कि दर्शक देखते रह गए। महिलाओं की इस मनमोहक प्रस्तुति के बाद सभी लड़कियां एक साथ मैदान में उतरी तो उनके माता पिता यह नजारा देखकर रोमांची हो कर तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का हौसला बढ़ाया। आलम यह था कि ये बच्चे रोके नहीं रुक रहे थे।

डांडिया की तीसरी प्रस्तुति के लिए लड़के और लड़कियां का दल मैदान में उतरा तो सभी ने उन्हें प्रोत्साहित किया। लड़कों ने भी गरबा के परम्परागत गीतों व डीजे की धुन पर थिरकने में अपना सर्वोच्च परफॉर्मेंस से छाप छोड़ी,जिसे दर्शकों ने भी खूब दाद दी। इसके बाद फिर एक बार महिलाओं ने अपनी बेहतरीन और लयबद्ध प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अपनी सार्थक और नपे तुले कदमों और डांडियों की टंकार की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। चरी नृत्य से महिलाओं ने डांडिया उत्सव में एक नई शुरुआत की और उन्हें खूब सराहना मिली।

उत्सव में सीनियर सिटीजन ने खूब आनंद लिया। इसके बाद बच्चों ने पुनः मैदान में पहुंच कर साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। प्रत्येक परफॉर्मेंस के बाद सभी के लिए रिफ्रेसमेंट की व्यवस्था की गई थी। बच्चों के साथ ही बड़े लोगों व महिलाओं ने कभी लज्जतदार लस्सी तो कभी आइस्क्रीम और कभी कोल्ड ड्रिंक का लुत्फ उठाया। अन्त में सभी को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें लगभग 50 बच्चों को गिफ्ट हैंपर राजकुमार अग्रवाल परिवार की ओर से वितरित किया गया। इसी प्रकार सभी को आइस्क्रीम का वितरण कवि दिनेश सिन्दल की ओर से किया गया।इसी कड़ी में बच्चों को कोल्ड ड्रिंक का वितरण अशोक कृपलानी की ओर से किया गया। इसी कड़ी में लस्सी का वितरण मृदुला अग्रवाल की ओर से,म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था कैलाश जाखड़ की ओर से तथा सभी को फलों का वितरण आयोजन समिति की ओर से किया गया।

अन्त में आदर्श नगर महिला मंडल की ओर से कार्यक्रम के आयोजन समिति का बेहतरीन आयोजन के लिए सम्मान किया गया। इसी कड़ी में सीनियर सिटीजन का भी सम्मान किया गया। अंत में इस पूरे आयोजन में हुए कार्यक्रमों का फीडबैक और सुझाव लिया गया। इससे पूर्व दिन में सामूहिक कन्या पूजन किया गया कन्याओं को तिलक,माला से सम्मान करते हुए फल वितरित किए गए।

नवरात्रा के इस उत्सव के लिए आयोजन समिति कई दिनों से जुटी थी। डांडिया स्थल मंदिर प्रांगण पर आकर्षक सजावट,विद्युत रोशनी के साथ रोजाना अलग अलग रंगोली सजाई गई।। पार्क परिसर की चारदीवारी की भी आकर्षक सजावट की गई थी। इस आयोजन में कॉलोनी के बच्चों का और क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related posts:

महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती पर लगाया निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 15, 2026

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026