Doordrishti News Logo

मालिक दुबई गया छह कारीगर 16.14 लाख की चांदी लेकर चंपत

  • सीसीटीवी फुटेज में दिखे
  • स्कूटी मिली सरदारसमंद रोड पर
  • मोबाइल बंद
  • तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मालिक दुबई गया छह कारीगर 16.14 लाख की चांदी लेकर चंपत। शहर के घांचियों का बास बाइजी तालाब के पास में चांदी के आभूषण बनाने वाली एक फैक्ट्री से छह कारीगर मिलकर 10.200 किलोग्राम चांदी लेकर चंपत हो गए। चांदी की बाजार अनुमानित कीमत 16 लाख 14 हजार है।

घटना सोमवार सुबह की है। फैक्ट्री का मालिक सुबह ही दुबई किसी कामकाज से गया था। घटना के संबंध में सदर बाजार थाने मेें मैनेजर की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने जिस स्कूटी को काम में लिया वह सरदारसमंद रोड भांडू के पास में लावारिश हालत में मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि घांचियों का बास बाइजी तालाब के पास में राजहंस ज्वैलर्स एण्ड संस नाम से चांदी के आभूूषण बनाने की फैक्ट्री है। इसका मालिक सोमवार की सुबह आठ बजे फ्लाइट से दुबई किसी काम के सिलसिले में चला गया। यहां फैक्ट्री में 15-20 कारीगर काम करते है। जिन्हें सुबह चांदी दी जाती है और शाम को उनसे चांदी के तैयार आभूषण लिए जाते है।

सोमवार को मैनेजर अशोक कुमार ने कारीगरों को आभूषण बनाने के लिए चांदी दी थी। बाद में वह अपने काम में व्यस्त हो गया। शाम को जब आभूषण बनाकर तैयार करने की बात आई तो पता लगा कि आगरा उत्तरप्रदेश का मुकुल सैन के साथ पांच अन्य कारीगर गायब हैं। इन लोगों को 10 किलो 200 ग्राम चांदी दी गई थी। मगर सभी गायब हो गए। इस चांदी की बाजार अनुमानित कीमत 16.14 लाख है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे बैग के साथ 
थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि आरोपी एक स्कूटी पर बैग के साथ जाते दिखे हैं। यह स्कूटी बाद में लावरिश हालत में सरदार समंद रोड गोरा होटल के नजदीक भांडू के पास में मिली है। आरोपियों ने अपने फोन भी बंद कर दिए है।

पवन ऊर्जा संयंत्र पर ट्रांसफार्मर में तोड़फोड़ कर ऑयल चुराया

मुखिया खुद मुकुल सैन 
अब तक जांच पड़ताल में सामने आया कि कारीगरों का मुखिया खुद उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी मुकुल सैन पुत्र राजेंद्र सैन है,वही कारीगरों को यहां काम पर रखता था।

कारीगरों का नहीं कराया गया सत्यापन 
यह भी पता लगा कि वहां काम करने वाले कारीगरों का सत्यापन भी पूर्ण रूप से नहीं कराया गया था। सदर बाजार थाने का कांस्टेबल सत्यापन के लिए गया भी था,मगर मैनेजर आदि ने बताया कि मुखिया मुकुल सैन के बारे में पूरी जानकारी रहती है ऐसे में उनके द्वारा कोई सत्यापन नहीं करवाया गया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026