युवक के अपहरण की बात निकली फर्जी,युवक बना मर्जी से किन्नर

जोधपुर,युवक के अपहरण की बात निकली फर्जी,युवक बना मर्जी से किन्नर। शहर के निकट लूणी तहसील के एक गांव से युवक के अपहरण किए जाने को लेकर गुरुवार को उसकी मां ने पुलिस में गुहार लगाई थी। महिला का आरोप था कि उसके बेटे को उदयपुर के किन्नरों द्वारा बहला फुलसाकर अपहरण कर लिया गया है। मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लूणी थानाधिकारी हुकमसिंह ने मामले की जांच करते हुए महिला के बेटे का पता लगाया।

यह भी पढ़ें – विवाद के चलते रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़,नगदी लूटी

कॉल कर बात की और आज इस घटनाक्रम में अपहरण के बात को झूठा बताया गया। युवक अब किन्नर बन गया है और अपनी मर्जी से किन्नर बनने की बात की है। घरवालों ने उस पर पैसों का दबाव बनाया है।थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि एक महिला थाने में आई थी। उसने बताया कि उसका पुत्र रविन्द्र चौदह माह पूर्व उदयपुर गया था। वहां पर गोगुन्दा किन्नर गैग बना रखा है।

उसके पुत्र से बात की गई तो पता लगा कि अपहरण का मामला झूठा दर्ज करवाया गया है। आज रविंद्र को बुलाया गया तो उसने साफतौर पर कहा कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। वह अपनी मर्जी से किन्नर बना है। उसके परिवार वाले अब पैसों के लिए दबाव बना रहे हैं।