Doordrishti News Logo

हैवानियत का नया चेहरा होमगार्ड वालियंटर

  • शहर फिर शर्मसार
  • बच्ची को गोद मेें बिठाकर अश्लील व्यवहार
  • प्रतापनगर सदर थाने में लगाई रात को गश्त पर ड्यूटी
  • फिर गायब,फुटेज से लगा पता
  • अब गिरफ्तार

जोधपुर,हैवानियत का नया चेहरा होमगार्ड वालियंटर। शहर में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना हुई है। इस बार हैवानियत दिखाने वाला कोई और नहीं आमजन की सुरक्षा में रात को पहरा देना वाला होमगार्ड का वालियंटर है। अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले बाइक लेकर एक गली से निकला और फिर सडक़ पर खेल रही बच्ची को अपने पास बुलाकर उसे गोद में बिठाया। गलत हरकतें की, किसी ने देखा तो वहां से बाइक लेकर चलता बना।

पढ़ें इस चर्चित खबर को – पेपर लीक मामले में 50 हजार का इनामी जोधपुर पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार

मंगलवार की रात को पुलिस में मामला दर्ज हुआ और तत्काल सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया। फिर फुटेज से पता लगा कि हरकत करने वाला एक होमगार्ड वालियंटर है। वह अभी अस्थाई रूप से प्रतापनगर सदर थाने में लगाया गया था। जिसकी मंगलवार को रात को गश्त ड्यूटी लगाई गई। मगर उसे पता लगा कि पुलिस उसे तलाश रही है तो वह ड्यूटी से गायब हो गया। पुलिस ने सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एडीसीपी एसीसी लाभूराम चौधरी ने बताया कि जिला पश्चिम के एक थाने में यह मामला दर्ज हुआ है। बच्ची सडक़ पर अपने घर के बाहर खेल रही थी। तब एक अज्ञात युवक बाइक लेकर गली में आया। वह नजदीक के मकान पर बैठ गया और बच्ची को अपने पास में बुला लिया। फिर उसे गोद में बिठाकर गलत हरकतें करने लगा। वहां से निकल रहे किसी व्यक्ति ने उसे ऐसा करते देख लिया तो वह बच्ची को छोडक़र चला गया।

रात को बच्ची के पिता ने इस बारे अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया। कॉलोनी गलियों में आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ घरों के रात को देखे गए तो कुछ के सुबह देखे गए। सुबह तक आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया। आरोपी संजय गांधी कॉलोनी गली नंबर 1 किशनलाल जीनगर को अब गिरफ्तार किया गया।

आरोपी होमगार्ड वालियंटर,रात को थी ड्यूटी 
एडीसीपी लाभूराम चौधरी ने बताया कि आरोपी किशनलाल जीनगर होमगार्ड वालियंटर है,वह अस्थाई रूप से लगा हुआ था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी प्रतापनगर सदर थाना में लगा रखी थी। उसने मंगलवार की शाम को यह हरकत की और फिर रात को अपनी ड्यूटी पर चला गया। उसे पुलिस गश्ती दल के साथ लगा रखा था।

रात को उसे आभास हुआ कि पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है तो वह गश्त से अचानक लापता हो गया।पुलिस ने उसकी पहचान कर ली थी। फिर सुबह पुलिस उसे लेकर आई और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी किशनलाल को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026