Doordrishti News Logo

रंजिश में देर रात युवक की हत्या, हत्या के आरोपी फरार

जोधपुर,शहर के अंदरूनी क्षेत्र नागौरी गेट स्थित मिरासी कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक पर देर रात धारदार हथियारों से हमला किया गया। घायल हुए युवक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। हत्या के आरोपी फरार हो गए। मामला आपसी रंजिश का होना बताया जाता है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को देर रात अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस के अनुसार मिरासी कॉलेानी नागौरी गेट निवासी 30 साल का शकील पुत्र शफी मोहम्मद रात दस बजे होटल से खाना लेकर अपने घर की तरफ लौट रहा था। तब घर से कुछ कदम पहले ही उस पर अज्ञात लोगों ने तलवारों, चाकू आदि से हमला कर दिया। बाद में हमलावर फरार हो गए। घायल शकील को उपचार के लिए आस पास के लोगों की मदद से एमजीएच भेजा गया। मगर दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इधर सूचना पर नागौरी गेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

बताया जाताा है कि हमला किसी रंजिशवश हुआ है। मृतक पक्ष के लोगों की एक अन्य पक्ष के लोगों से कुछ दिनों पहले कहासुनी हुई थी बाद में पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया था। दूसरे पक्ष के तीन लोग अभी जेल में हैं। इस रंजिशान यह हमला होने की आशंका जताई जाती है। नागौरी गेट पुलिस ने शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है। इस बारे में देर रात तक हत्यारों की पहचान के साथ उनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिशें देती रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews