Doordrishti News Logo

अधिवक्ता दंपती को धक्का देकर पर्स छीन भागे बदमाश

पर्स में मोबाइल,नगदी और बैंक के डेबिट क्रेडिट कार्ड थे

जोधपुर,शहर के चौपासनी रोड की एक ढाणी के पास में अपने बुआ से मिलने गए अधिवक्ता दंपती से लूट हो गई। पैदल आए दो शख्स ने दंपती को धक्का देकर हाथ से पर्स छीन भागे। पर्स मेें 15 सौ रूपयों की नगदी, मोबाइल एवं एक्सिस बैंक का क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि गूंदी का मोहल्ला सदावतों की पोल नवचौकियां निवासी गौरव पुत्र गोविंद व्यास पेशे से अधिवक्ता है। वे अपनी बुआ से मिलने के लिए पत्नी सहित चौपासनी रोड स्थित निराली ढाणी की तरफ आए थे। तब वहां पर दो शख्स पैदल चलकर आए और दंपती को धक्का देकर पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 12-15 सौ की नगदी,एक मोबाइल और एक्सिस बैंक का क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड था। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed