Doordrishti News Logo

ट्रेक्टर लेकर आए शातिर घरेलु सामान भर कर ले गए

कंस्ट्रक्शन कंपनी से लेजर पाइप चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),ट्रेक्टर लेकर आए शातिर घरेलु सामान भर कर ले गए। कमिश्ररेट के एयरपोर्ट और विवेक विहार थाना क्षेत्र में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घरेलु सामान के साथ लेजर पाइप इत्यादि चोरी कर ले गए। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि राइका बाग उदयमंदिर निवासी हर्षवर्धन पुत्र छुगसिंह सोढ़ा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रिंग रोड नांदड़ाकला में उसका एक मकान है। सूना होने के कारण अज्ञात चोर ट्रेक्टर लेकर पहुंंचे और सामान भर कर ले गए। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में ट्रेक्टर नजर आया है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ट्रेक्टर और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।

किराएदार महिला से मकान मालिक ने की छेड़छाड़

दूसरी तरफ विवेक विहार थाने में निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुरक्षा अधिकारी मूलाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि सालावास गांव में कं पनी की तरफ से कार्य चल रहा है। जहां पर लेजर पाइप रखे हुए थे। जोकि काफी मात्रा में थे। दिनेश नाम का शख्स वहां से लेजर पाइप को चुरा ले गया। पाइप की अनुमानित कीमत हजारों में है। पाइप को प्लास्टिक कट्टे में भरकर ले जाया गया है। विवेक विहार पुलिस अब जांच कर रही है।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025