कोर्ट से रिटायर्ड रीडर के हाथ से बदमाश मोबाइल झपट ले गया
जोधपुर, शहर के कुड़ी इलाके में गोकूलधाम के पास में रात को खाना खाकर टहल रहे कोर्ट के सेवानिवृत रीडर के हाथ से बाइक सवार एक बदमाश मोबालल छीन कर ले गया। वे चिल्लाए और पकड़ऩे का प्रयास भी किया। मगर बदमाश तेजी से गाड़ी को भगा ले गया। इस बारे में कुड़ी थाने मेें रिपोर्ट दी गई। फिलहाल बदमाश का पता नहीं चला है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 8 एफ 19 में रहने वाले रमेशचंद्र लोहिया पुत्र मूलचंद माहेश्वरी कोर्ट से सेवानिवृत रीडर है।
वे रात को खाना खाकर सवा नौ बजे घर से कुछ दूरी तरफ गोकूलधाम रोड पर टहल रहे थे। तब पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और हाथ में रखा मोबाइल झपट कर ले गया। वे चिल्लाए और पकड़ऩे का प्रयास भी किया। मगर बदमाश तेजी से अपनी बाइक पर निकल गया। पुलिस ने बताया कि गोकूलधाम मैन रोड पड़ती है और आस पास झाडिय़ां लगी हैं। फिलहाल घटना में रात को ही सूचना मिली और केस दर्ज किया गया। बदमाश का पता लगाने की कोशिश जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

